रुडकी, जून 27 -- रुड़की, संवाददाता। भाकियू रोड़ से जुड़े किसानों ने शनिवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने इकबालपुर शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद करने पर कड़ी नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि मिल पर 1.60 करोड़ रुपये बकाया होने से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया राशि जमा होने तक कनेक्शन दोबारा जोड़ना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- मिल कॉलोनी की बिजली कटने पर फूटा लोगों का गुस्सा यह भी पढ़ें- बिजली काटने से गुस्साए कॉलोनी वासी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...