सहारनपुर, जनवरी 6 -- अवैध रुप से किसानों से मिल को जाने वाला गन्ना खरीद कर अन्यत्र सप्लाई करके प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। इस सिलसिले में सहकारी चीनी मिल नानौता के मुख्य गन्ना अधिकारी शिवकुमार श्रीवास द्वारा कोतवाली गंगोह में ग्राम जाण्डखेड़ा निवासी गन्ना माफिया धर्मेंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ अवैध रूप से नानौता मिल के लिए सुरक्षित ग्राम जानखेड़ा से गन्ना खरीद कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है और गन्ने से भरा ट्राला भी गंगोह पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी मिल के लिए जाण्डखेड़ा में दो क्रय केन्द्र सुरक्षित है। 4 जनवरी को मिल समिति की टीम ने अवैध क्रयकेन्द्र पर छापा मारकर अन्यत्र सप्लाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.