बिजनौर, फरवरी 11 -- गांव बहादरपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के गेट पर स्थित इलैक्ट्रॉनिक कांटों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विभागीय आला अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण विधिक माप विज्ञान विभाग की मोबाइल वेब्रिज टेस्टिंग वैन द्वारा बुधवार को मिल के गेट स्थित इलैक्ट्रॉनिक कांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी, गन्ना समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी मौजूद रहे। विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत मानक बाटों द्वारा कांटों का परीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक गन्ना किसानों हितों के मद्देनजर पारदर्शिता के उद्देश्य से भविष्य में भी नियमित तौर पर संयुक्त तथा क्रॉस जाँच की जाएगी। जांच के दौरान मिल गेट पर मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह के अलावा लवक...