बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। शुगर मिल की राख से झुलसे चार बच्चों को परिजन मेरठ मेडिकल कॉलेज से वापस बिजनौर जिला अस्पताल लेकर आ गए हैं। परिजनों ने मेरठ में इलाज में लापरवाही और अधिक खर्च होने का आरोप लगाते हुए बेहतर उपचार की मांग की है। सूचना पर सपा नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के परिजनों से मामले की जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि चार दिन पूर्व गांव जोधूवाला के जंगल में आम इकटटा करने गए चार बच्चे गर्म राख में फंसकर बुरी तरह झुलस गए थे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाया था। यह भी पढ़ें- गर्म दूध गिरने से झुलसी बच्ची की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा जिला अस्पताल से बच्चों को मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।मंगलवार को परिजन बच्चों को मेरठ से वापस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनका कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.