रुडकी, फरवरी 10 -- मंगलवार को लक्सर शुगर मिल से आ रहे वाहनों में लाई जा रही गन्ने की मैली ओवरब्रिज पर गिर गई। मैली में फिसल कर बाइक सवार लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने इसकी जानकारी शुगर मिल के अधिकारियों को दी। बाद में शुगर मिल के सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मैली को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। मंगलवार को भी शुगर मिल से मैली लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से काफी मैली पुल के ऊपर गिर गई। इससे सड़क से गुजर रहे करीब दो दर्जन से अधिक लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान एक वृद्ध महिला को चोट लगी। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही हंगामा किया। उनका कहना था कि कस्बे से लेकर देहात की सड़कों पर मैली बिखरी हुई पड़ी है। शुगर मिल के अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.