मिल्लत कॉलेज परसा में एनईपी यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
गोड्डा, मार्च 31 -- महगामा प्रतिनिधि। सोमवार को महगामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज, परसा में एनईपी यूजी सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-29) की परीक्षा विधिवत रूप से संपन्न हो गई। परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। प्रथम पाली में इंडियन नॉलेज सिस्टम (ग्रुप ए) विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 364 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में इंडियन नॉलेज सिस्टम (ग्रुप-बी) विषय की परीक्षा में 241 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों ही पालियों में परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। केंद्राध्यक्ष डॉ. तुषार कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.