रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी स्थित मिल्लत एकेडमी में शनिवार को सैयद यावर हुसैन की स्मृति में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्त्री रोग, दंत, शिशु, हड्डी और चर्म रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। एनीमिया व डायबिटीज की नि:शुल्क जांच की गई और महिला कर्मियों के बीच जरूरी दवाएं वितरित की गईं। राज हॉस्पिटल, आइरिस आई हॉस्पिटल और अन्वी चाइल्ड हॉस्पिटल समेत कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों, कर्मियों और उनके परिजनों सहित लगभग 250 लोगों को परामर्श दिया। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष गुलफाम मोजिबी, सैयद फराज अब्बास, डॉ. मुबारक अब्बास, शबनम खातून सहित गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.