लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर के दूसरे चुनावी कार्यालय का उदघाटन रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के शहीद चौक के समीप किया गया। स्‍थानीय समाजसेवी देवराज साहू ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव, मोहर सिंह यादव, मुन्ना खान, राजा खान, सुहैल अंसारी, जुबेर अंसारी, रब्बानी हुसैन एवं भारी संख्या में समर्थक व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। देवराज साहू ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए मिल्‍यानी कुजूर ही उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने उन्हें एक बार मौका देने की अपील की। मिल्‍यानी कुजूर ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के बाद नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स समाप्त करने की पहल की जाएगी। दुकानदारों के लिए उचित भाड़ा ...