बागपत, मार्च 16 -- ढिकौली गांव निवासी 45 वर्षीय सूबेदार मेजर संदीप ढाका पुत्र जसवीर आर्मी में यूनिट 18 जाट पोस्टिंग 61 आर.आर.16 सेक्टर कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर) में तैनात थे। जहां एक मिल्ट्री ऑपरेशन के दौरान उनकी हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। जैसे ही यह खबर ढिकौली गांव पहुंची थी, तो गांव में शौक की लहर दौड़ गई थी। गमजदा परिजन पता चलते ही कुपवाड़ा पहुंच गए थे। जहां से वे शहीद सूबेदार मेजर संदीप ढाका का पार्थिव शरीर लेकर रविवार की देररात बागपत पहुंचे। रातभर शव जिला अस्पताल में रखा रहा। सोमवार की सुबह परिजन और सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई। इसके बाद गांव में शहीद सूबेदार मेजर के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें सांसद डा. राजकुमार सांगवान ...