बागपत, जनवरी 19 -- रमाला। किरठल गांव में वार्षिक मिल्खा सिंह 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य पति विकास चौहान व अरुण फौजी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जनपद सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतुल मोदीनगर, दूसरा स्थान सुमित अलीगढ व तीसरा स्थान प्रशांत दीपक रमाला, चौथा स्थान उस्मान सहारनपुर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन गोडविन इंटर कॉलेज के डायरेक्टर सुबोध चौहान ने किया। उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमित, गौतम, अंकित, पंकज, अमन आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.