मिल्क वैन से 93 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 29 -- गोविंदपुर में उत्पाद जांच चौकी के समीप मंगलवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिल्क वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय जिले के रहने वाले उपेंद्र चौधरी के बेटे सिंटू कुमार और राधेश्याम के बेटे अंगद कुमार के रूप में की गई है।
जांच प्रक्रिया प्रभारी अधीक्षक मद्यनिषेध रामेश्वर टुडू के मुताबिक गोविंदपुर चेकपोस्ट पर मिल्क कंटेनर से 93 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 849.855 लीटर आंकी गई है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि झारखंड की ओर से दूध की गाड़ी में विदेशी शराब छिपाकर बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.