फरीदाबाद, मार्च 14 -- बल्लभगढ़। मिल्क प्लांट रोड क्षेत्र में नालियों के जाम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीटा मिल्क प्लांट से निकलने वाली गंदगी के कारण आसपास की नालियां कचरे से भर गई हैं। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में जमा कचरा और गंदगी के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। कई जगह नालियां पूरी तरह जाम हैं और गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे बदबू के साथ-साथ मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। सफाई निरीक्षक ब्रिज मोहन शर्मा का कहना है कि मिल्क प्लांट रोड का मुख्य नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.