फरीदाबाद, मार्च 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर के मिल्क प्लांट बूस्टिंग पार्क को अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। फरीदाबाद नगर निगम ने पार्क के विकास के लिए करीब 72 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी कर दिया है। योजना के तहत पार्क में लोगों के लिए बैठने, टहलने और हरियाली से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पार्क में नए फुटपाथ बनाए जाएंगे, आकर्षक बेंच लगाई जाएंगी घास और पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पार्क को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे।स्थानीय निवासी रमेश चंद, सुनीता देवी और राजेश यादव ने बताया कि पार्क में अभी कुछ भी नहीं है। अगर इसका विकास होता है तो सुबह-शाम टहलने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। बच्चों के खेलने के लिए अच्छी जगह नहीं थी। पार्क में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.