जहानाबाद, अप्रैल 21 -- मिल्की- डहरपुर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी घोसी निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के मिल्की डहरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी। लेकिन गोलीबारी की कोई वारदात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। लेकिन अब तक किसी पक्ष के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष का बताना है कि पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं ग्रामीणों का बताना है कि मारपीट के दौरान 5 से 6 राउंड गोली चलने जैसी आवाज आई थी। घटना पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.