अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या। पशुपालकों एवं पशुपालन विभाग के लिए तहसील मिल्कीपुर सभागार में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर डॉक्टर शांति प्रकाश द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा संचालित नंद बाबा योजना के बारे में किसानों को प्रमुखता से जानकारी दी गई इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार रमेश कुमार एवं शारदा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...