अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल क्षेत्र के इनायत नगर, कुमारगंज, अमानीगंज, खंडासा, कुचेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और शोभा यात्राएं आयोजित की गई। जगह जगह गाजे और बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा । यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कई विद्यालय पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधायक चंद्रभानु पासवान ने भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। विधायक पासवान ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का जीवन शिक्षा, समता और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलकर एक सशक्त समरस और न्यायपूर्ण समाज को निर्माण की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने 135 वी...