संभल, अप्रैल 8 -- संभल। जनपद में संचालित तीनों शुगर मिलों में पेराई सत्र बंद होने के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। मिलों के बंद होने से करोड़ों रुपये का भुगतान अब भी अटका हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मझावली स्थित वीनस शुगर मिल पर ही किसानों का लगभग 32 करोड़ रुपये बकाया है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 112 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक केवल 80 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि के लिए किसान लगातार इंतजार कर रहे हैं।पेराई सत्र खत्म होने के बाद भी भुगतान में हो रही देरी से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से अगली फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है।किसानों ने प्रशासन और मिल प्रबंधन से जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.