नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सुप्रीम कोर्ट में रोजाना कई मामलों की सुनवाई होती है। शुक्रवार को ऐसे केस पर सुनवाई हुई, जो लंबे समय से हाई कोर्ट में पेंडिंग है। इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत एक महिला की पेंडिंग क्लेम से जुड़ी रिट याचिका सुन रहे थे। इस पर वकील ने कहा कि वह एक गरीब महिला है मिलॉर्ड, जिसपर सीजेआई सूर्यकांत ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी चर्चा हो रही है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जब वकील ने महिला को गरीब बताया तो सीजेआई सूर्यकांत ने दो टूक जवाब दिया और कहा, ''वह सुप्रीम कोर्ट आने से पहले गरीब थी या सुप्रीम कोर्ट आने के बाद गरीब हुई है?'' सीजेआई ने वकील को आगे समझाते हुए कहा कि प्लीज आप यह मत बोलिए कि वह एक गरीब महिला है। आपको यह कहना चाहिए कि वह एक फाइटर महिला है, जो तब तक घर नहीं बैठेगी जब तक पूरा क्लेम लॉजिकल नतीजे तक नहीं पहुंच जाता ह...