नई दिल्ली, जुलाई 15 -- जंतर-मंतर पर 20 जून को शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों की लगातार की जा रही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें याचिकाकर्ता ने इसे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। यह याचिका जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष ने लगाई है। इस याचिका में उन्होंने अदालत से मुख्य रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि तय विरोध स्थलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की लगातार और बड़े पैमाने पर की जा रही निगरानी संवैधानिक रूप से गलत और जरूरत से ज्यादा है और राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के नाम पर इसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। वकील सुभाष चंद्रन केआर और अ...