बलिया, जनवरी 30 -- बलिया, संवाददाता। अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जनपद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता व सवेतन मेडिकल अवकाश का लाभ देने, प्रदेश में भी रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने तथा कोरोना काल से अबतक सेवानिवृत्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन व ग्रेच्युटी देने, आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका तथा सहायिका से कार्यकर्ता पद पर योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर नियमित व समयबद्ध पदोन्नति देने व इसमें आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.