भदोही, मार्च 10 -- भदोही, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मी पद के आवेदकों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्हें नौकरी भी देने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व की बसपा सरकार ने पूरे प्रदेश में सफाई कर्मियों की भर्ती आवेदन निकाल कर किया था। लेकिन भदोही में मामला आज तक अधर में लटका है। कर्मियों द्वारा लगातार अपनी मांगों से अफसरों, सत्ता में बैठे राजनीतिक दलों को अवगत कराने का काम जारी है। चिंता की बात यह है कि उस पर आज तक विचार नहीं किया गया। गत वर्षों में जिले में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को नौकरी देने का आदेश संबंधित अफसरों को दिया था। वर्षों बाद भी उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.