मिलेनियर क्लब ने केके क्लब को हराया
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अर्मापुर स्थित फील्डगन फैक्ट्री मैदान पर गुरुवार को चार दिवसीय स्व. जयशंकर स्मृति जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन फील्ड गन फैक्ट्री के अस्थाई प्रभारी अधिकारी एसके गुंड, महाप्रबंधक उमाशंकर, अखिलेश कुमार व प्रशासनिक अधिकारी एमके मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। महिला वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मिलेनियर क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए केके क्लब को 21-10 और 21-17 से हराया। दूसरे मुकाबले में ग्रीन वैली क्लब ने वी अर्मापुर को 21-10 व 21-15 से पराजित किया। प्रतियोगिता में खेल अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.