गुड़गांव, नवम्बर 23 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से एम्स, बाडसा (झज्जर) तक सिटी बस चलेगी। इस सिलसिले में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें बोला गया है कि सिटी बस को अतिशीघ्र शुरू करवाया जाए। एम्स, बाडसा में कैंसर का इलाज होता है। ऐसे में मेट्रो के माध्यम से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से काफी संख्या में लोग पीड़ित को लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचते हैं। मेट्रो स्टेशन से एम्स तक पहुंचने के लिए कोई वाहन सुविधा नहीं है। उन्हें बस स्टैंड पहुंचकर ऑटो या टैक्सी करनी पड़ती है। इससे कैंसर पीड़ित और उनके परिजनों को बेहद असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के समक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.