गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,संवाददाता। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम इस बार होली को सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में है। सेक्टरों की आरडब्ल्यूए, क्लब, फार्महाउस और कॉर्पोरेट हब, सब जगह रंगों की बहार के लिए मंच सजाएं जा रहे हैं। इस बार 4 मार्च, बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 3 मार्च यानी मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में होलिका दहन होगा। साइबर सिटी से सोसायटियों तक रंगों की धूम: डीएलएफ साइबर हब में थीम-आधारित होली बैश, लाइव डीजे और ऑर्गेनिक गुलाल के साथ युवा वर्ग के लिए खास आयोजन होंगे। सेक्टर-59 स्थित थीम पार्क में ग्रैंड होली सेलिब्रेशन के तहत रेन डांस, फोम जोन और लाइव परफॉर्मेंस का इंतजाम रहेगा। ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र के और सेक्टर-95 के फार्म और रिजॉर्ट में फैमिली-फ्रेंडली होली फेस्ट आयोजित किए जाएं...