मिलेनियम सिटी में 726 किलोमीटर सड़कों की सूरत बदलेगी
गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सड़कों का बड़े स्तर पर पुर्नविकास किया जाएगा। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की कार्ययोजना के तहत मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और मानेसर में सड़कों के बड़े पैमाने पर पुनर्विकास की तैयारी शुरू हो चुकी है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस विशेष योजना के तहत गुरुग्राम की खस्ताहाल सड़कों को चमकाया जाएगा। इससे न केवल धूल से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, बल्कि शहर की रफ्तार को भी नया बूस्टर मिलेगा। इस परियोजना के लिए सरकार की तरफ से 1971 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट जारी किया गया है। प्रशासन ने नवंबर 2026 तक इन सभी सड़कों को पूरी तरह संवारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में कुल सड़कों की लंबाई 2486.9 किलोमीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.