गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में दो सौ से अधिक स्थानों पर मंगलवार को उल्लास और धूमधाम के साथ लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह आग जलाकर मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि का भोग लगाया गया। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले इस त्यौहार में सिख एवं पंजाबी समुदाय के लोगों ने आग जलाकर प्रकृति की पूजा की। सुबह से लेकर शाम तक लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब से अरदास की। वहीं बाजारों में सुबह से रेवड़ी, गजक, तिल के लड्डू की खरीदारी के लिए भीड़ जमा रही। शाम होते ही शहर में जगह-जगह ढोल की थाप सुनाई देने लगी। लोग परंपरा के रंग में डूबे नजर आए। पंजाबी समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी की बधाई दी। एक साथ मिलकर लोहड़ी जलाई। नवविवाहित जोड़े ने परिक्रमा की और एक साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.