गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। आज पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। सरकारें पिंक बसें चलाने और महिलाओं को हर क्षेत्र में विशेष स्थान देने के दावे कर रही हैं, लेकिन हरियाणा की आर्थिक राजधानी और मिलेनियम सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम की जमीनी हकीकत शर्मसार करने वाली है। हालात यह है कि जिस शहर में गगनचुंबी इमारतें और बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां हैं, वहां की आधी आबादी के लिए नगर निगम ने एक भी विशेष पिंक शौचालय का निर्माण नहीं किया है। बता दें कि नगर निगम ने शहर में कहने को तो करीब 115 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया हुआ है, लेकिन इनमें से एक भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के अनुकूल पिंक शौचालय की श्रेणी में नहीं आता। पुरुषों के शौचालयों के साथ बने महिला ब्लॉक की स्थिति इतनी बदतर है कि वहां जाना किसी चुनौती से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.