मिलेनियम सिटी में पेट्रोल के दाम 100 रुपये पार
गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक फिर बढ़ गईं। शनिवार सुबह पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में 1.12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बीते नौ दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 100.37 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.01 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। इससे सफर करने से लेकर दैनिक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगा है। बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों का मासिक खर्च बढ़ेगा। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने की वजह से अब महंगाई बढ़ने वाली है। पेट्रोल डीजल महंगा होने की वजह से अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। तेल के दाम बढ़ने का असर ट्रक-टैंपो, टैक्सी, दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जी, राश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.