गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। रिहायशी सोसाइटियों के स्वीमिंग पूलों, कॉलोनियों और सेक्टरों में हर उम्र के लोग, बच्चे, महिलाएं-युवतियां-होली में सराबोर नजर आए। सुबह से ही अबीर-गुलाल की बौछार, संगीत और नाच-गाने के साथ होली का उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर बधाई दी। जिससे पूरे माहौल में भाईचारे और उल्लास की लहर रही। रंगों और पानी के साथ रेन डांस का आनंद लिया:सेक्टर-69/70 में ट्यूलिप येलो और पर्पल सोसाइटी में पहली बार होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। होली उत्सव को खास बनाने के लिए रेन डांस और स्विमिंग पूल की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.