मिलेनियम सिटी में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में बुधवार को दिनभर निकली चिलचिलाती धूप और हवा में बढ़ी हुई उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी ने राहगीरों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा बेहाल किया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान के ये आंकड़े सामान्य श्रेणी में ही हैं, लेकिन वायुमंडल में मौजूद भारी नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण यह सामान्य तापमान भी झुलसाने वाली गर्मी जैसा महसूस हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.