मिलेनियम सिटी में गर्म हवा चलने से लोग बेहाल, पारा 42 के पार पहुंचा
गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सोमवार को सुबह से ही तेज गर्म हवा ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच गया। दोपहर के समय शहर की सभी मुख्य सड़कें और मार्केट में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी के इन सख्त तेवरों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1. 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस था। पूरे दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज गर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.