गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। इस मॉनसून में भी मिलेनियम सिटी के निवासियों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से तैयार रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आध से अधिक बरसाती नाले अभी गंदगी से अटे हुए हैं। 493 किमी लंबे बरसाती नालों में से अब तक 305 किमी नालों में सफाई नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि कई बरसाती नालों के तो अब तक टेंडर तक आवंटित नहीं हैं। गुरुग्राम नगर निगम ने मानसून की तैयारियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक सिर्फ 188 किमी बरसाती नालों की सफाई हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए 31 मई तक हर हाल में बरसाती नालों की सफाई करवाने के कड़े आदेश दिए हैं। प्रशासन ने सफाई और मुख्य नालों से जोड़ने के लिए 31 मई 2026 की समय सीमा तय तो कर दी...