गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मात्र एक दिन के भीतर अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। 11-12 को मौसम में बदलाव का पूर्वानुमानइस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर साझा की है। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ते ही सताने लगी गर्मी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 11-12 मई को मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने क...