गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम। नए कलेक्टर रेट में अधिकांश आवासीय, कृषि और वाणिज्यिक भूमि में 15 से 30 प्रतिशत की औसतन बढ़ौतरी की है। यह संशोधन बाजार दर, विकास गति और बुनियादी ढांचे के मद्देनजर की है। 51 प्रतिशत क्षेत्र में कलेक्टर रेट नहीं बदले हैं। यह बात जिला उपायुक्त अजय कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेने के बाद कही। जिला उपायुक्त ने कहा कि 11 प्रतिशत क्षेत्र में कलेक्टर रेट में अधिकतम 75 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ौतरी पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान हुई रजिस्ट्री के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर तय की है। जमीन की खरीद-फरोख्त में कलेक्टर रेट महत्वपूर्ण आधार होता है। इससे राजस्व प्राप्ति के साथ-साथ पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। कलेक्टर रेट निर्धारित करने से पहले विस्तृत सर्वे, मार्केट रिसर्च और स्थानीय...