गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के 23 सेक्टरों (सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-80 तक) में विकसित रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों को गर्मियों से पर्याप्त पानी मिलने लग जाएगा। यह बात गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी के समक्ष रखी। ढेसी ने निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जीएमडीए अधिकारी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसे मार्च माह के पहले सप्ताह में पूरा करके सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन को शुरू कर दिया है। इससे इन सेक्टरों तक पानी पहुंच जाएगा। गर्मियों में इन सेक्टरों में रहने व...