गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी के चार सेक्टरों में पर्याप्त पानी पहुंचाने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से की जा रही है। गोल्फ कोर्स रोड के आसपास लगते यह सेक्टर ऊंचाई पर हैं। ऐसे में गर्मियों में इन सेक्टरों में पेयजल स्थिति चरमरा जाती है। इसके समाधान की योजना बनाई जा रही है। सेक्टर-42, 54, 55 और 56 में पानी की सप्लाई बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। यह सेक्टर शहर के सबसे बड़े सेक्टरों में शामिल हैं। इनमें काफी मात्रा में रिहायशी सोसाइटियां हैं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। इन सेक्टरों में सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई होती है। बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता 180 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है, लेकिन सिर्फ 140 से 145 एमएलडी सप्लाई होती है। लोगों की प्र...