गुरुग्राम, जनवरी 5 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की 12 सड़कें महिलाओं के लिए असुरक्षित हैं। कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं है तो कुछ जगह पर यह काफी समय से खराब पड़ी हैं। इन सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था नहीं है। यह खुलासा गुरुग्राम पुलिस की सीएडब्ल्यू (महिलाओं के खिलाफ अपराध) शाखा की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। सीएडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सड़कों पर महिलाओं से छेड़छाड़ होने और अपराध होने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- नए साल पर गुरुग्राम का 'सुपर ऐप' होगा लॉन्च, अब घर बैठे दूर होंगी नागरिक शिकायत सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर श्री बीकानेर मिष्ठान से सूरज फास्ट फूड तक स्ट्रीट लाइट नहीं है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव पुलिस चौकी से संदीप लोजिस्टिक तक स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे ...