गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी की होनहार बेटी भावना शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 23 अप्रैल 2026 को कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड हॉस्पिटल के योगेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित कमीशनिंग समारोह के दौरान उन्हें आधिकारिक रूप से लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। भावना शर्मा की प्रारंभिक जॉइनिंग आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे में हुई है, जहां उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर के रूप में वह कार्य करेगी। बीएससी नर्सिंग का कोर्स उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूरा कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में पूरा हुआ। इस दौरान उन्होंने चार स्वर्ण पदक, शोध ट्रॉफी और शैक्षिक ट्रॉफी हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।भावना का पैतृक निवास रेवाड़ी जिले ...