औरंगाबाद, जनवरी 10 -- हसपुरा क्षेत्र में मिलेनियम कप क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रॉफी का लोकार्पण 11 जनवरी को होगा। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष शाहबाज मिन्हाज ने बताया कि टूर्नामेंट को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए लगभग सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस बार छह ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। 14 जनवरी को गयाजी और रांची महिला क्रिकेट टीम के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। कमेटी के संयोजक शिक्षक दीपक कुमार, समुंदर सिंह, राजू कुमार, राज कुमार, बबलू कुमार, रिंकू भारती, राजू भारती, रुस्तम आलम, रंजन कुमार, नंदन यादव, प्रिंस शौंडिक, रजत गुप्ता, सरोज यादव कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.