पाकुड़, जून 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत मिलेट (रागी,ज्वार,बाजरा इत्यादि) की खेती करने वाले किसानों का पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। वैसे किसान जो मोटे अनाज की खेती करते है वो नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाकर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। मिलेट की खेती करने वाले किसानों को प्रति बीघा 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि देय होगा। उक्त आशय की जानकारी कृषि सूचना एवं तकनीकी केंद्र के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने दी है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान यह भी पढ़ें- मिलेट्स प्रसंस्करण को करें ऑनलाइन आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...