गाजीपुर, जुलाई 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर सभी एफपीओ, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी जाती है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के लिए सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर 20 जून से आवेदन शुरू हो गया है। इसके लिए आवेदक को वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। सीड मनी एवं मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक निर्धारित है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी के लिए कृषि विभाग में संपर्क कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...