कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर। मिलेट्स का पैदावार बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता हैं। श्रीअन्न/मिलेट्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने से इसके निर्यात को भी बढ़ावा मिला है। भविष्य में मिलेट्स की मांग बढ़ने की संभावना है, इसलिए किसानों को इसकी पैदावार बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। यह बातें मिलेट्स महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं।

मिलेट्स पर विशेष ध्यान चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएसए के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरत...