एटा, मार्च 14 -- शनिवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें एटा समेत अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर के कृषि उत्पादक संगठनों ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती से तैयार किए गए उत्पादनों का प्रदर्शन किया। मिलेट्स महोत्सव में जनपद समेत अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर के कृषि उत्पादक संगठनों ने जैविक एवं प्राकृतिक पद्धिति से उगाए गए मिलेट्स फसलों का प्रदर्शन किया। निजी निवेश के तहत बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन एवं कृषि यंत्रों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। मुख्य अतिथि शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी एवं मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने संयुक्त रूप से किसानों को बताया कि बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए दैनिक आहार में मिलेट्स (श्री अन्न) को शामिल करना जरूरी है। उप क...