मिलेट्स प्रसंस्करण व विपणन केंद्र के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन
औरैया, जून 29 -- उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद में मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन केंद्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट और मिलेट्स स्टोर की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एफपीओ, कृषि विज्ञान केंद्र, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और उद्यमी 10 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए संचालित योजना के अंतर्गत मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र की स्थापना, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट, मिलेट्स स्टोर तथा एफपीओ के लिए सीड मनी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र आवेदक निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया या योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.