कुशीनगर, जून 19 -- कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सीड मनी तथा मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र के लिये विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। आवेदन के लिये लिंक विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि सीड मनी के लिये ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर के लिये आवेदन 20 से 30 जून तक किए जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...