मिलेट्स पुनरोद्धार के लिए दिया गया प्रशिक्षण
जौनपुर, अगस्त 7 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को मिलेट्स पुनरोद्धार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएस नंद किशोर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सावां, रागी, मंडुआ पौष्टिकता से भरे अनाज हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक इन मोटे अनाजों की खेती अवश्य करें। राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक सतीश सिंह ने मिलेट के पर्यावरणीय महत्व एवं लाभ के बारे बताया। उन्होंने शिक्षकों के बीच अपना अनुभव साझा करते कहा कि पौष्टिकता से भरे ये अनाज आज हमारे बीच से विलुप्त हो रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक इन अनाजों की स्वयं बुआई करें और किसानों को भी इसे बोने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को दी श्रीअन्न की जानकारी इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि शिवम गुप्ता, ऋषिकेश, श्रीप्रकाश उपाध्याय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.