वाराणसी, जुलाई 16 -- पिंडरा। प्रदेश सरकार के श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बीआरसी सभागार में बुधवार को शिक्षकों का प्रशिक्षित किया गया। कृषि और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ अखिलेश यादव ने मिलेट्स के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) साहब सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी (पादप सुरक्षा) अजय कुमार सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। प्रशिक्षण शिविर में चयनित विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्री अन्न के लिए शिक्षकों को किया प्रेरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...