शाहजहांपुर, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स एसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर शिल्पी गुप्ता तथा कृषि उप निदेशक पुरूषोत्तम मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि शिल्पी गुप्ता ने किसानों से अपील की कि वे मोटे अनाज को अपनी खेती और भोजन में शामिल करें, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...