शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत गन्ना शोध परिषद के सभागार में मिलेट्स एसीपी विकास, रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शिल्पी गुप्ता और कृषि उप निदेशक पुरूषोत्तम मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में मोटे अनाज के उपयोग और उसके स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया गया। रेसिपी प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और तीन हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। डॉ. सोनी वर्मा और डॉ. रजा रसूल के नेतृत्व में छात्राओं अंशिका, दीपा, वैष्णवी, शोभा, हुमैरा और दीपा गौतम ने रागी का हलवा, सांवा की खीर और रागी के लड्डू बनाकर प्रस्त...