मिलेट्स की नई तकनीक सीखने गोपालगंज रवाना हुआ दल
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत गोरखपुर के 10 जनपदीय एवं मंडलीय अधिकारी-कर्मचारी नवीनतम मिलेट्स कृषि तकनीक और उत्कृष्ट कृषि पद्धतियों का अध्ययन करने के लिए पांच दिवसीय भ्रमण पर बुधवार को गोपालगंज, बिहार रवाना हुए। राजकीय कृषि विद्यालय गोरखपुर के प्रधानाचार्य रामतेज यादव ने दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।यह अध्ययन भ्रमण 7 से 11 अक्तूबर तक कृषि विज्ञान केंद्र गोपालगंज में आयोजित होगा। भ्रमण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को देश-प्रदेश में अपनाई जा रही उत्कृष्ट पद्धतियों का ऑनसाइट अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही, नवीनतम श्रीअन्न कृषि प्रौद्योगिकी और तकनीकी की जानकारी देकर उसके समुचित उपयोग के लिए दक्षता एवं क्षमता का उन्नयन किया जाएगा। पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण का उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.